सरायकेला पुलिस ने प्रोजेक्ट मिलाप के तहत बरामद किए 6 गुम मोबाइल, वास्तविक मालिकों को सौंपे
सरायकेला। सरायकेला पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे प्रोजेक्ट मिलाप (CEIR पोर्टल) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सभी मोबाइल फोन को शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया।

मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद सभी लाभुकों ने पुलिस के प्रति विश्वास और संतोष व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल से लोगों में गुम हुए मोबाइल फोन के वापस मिलने को लेकर भरोसा भी बढ़ा है।
पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन प्राप्त करने वालों में मनोज दास, निवासी हंसाउड़ी वार्ड नंबर-04; सुखदेव मजुमदार, निवासी सीनी बाजार; बबिता सरदार, निवासी गुमानडीह; पालती कालिन्दी, निवासी मधुपुर; बजरंग गागराई, निवासी बिष्टुपादुका और विजय रजक, निवासी टेन्टोपोसी शामिल हैं। सभी लोग सरायकेला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया गया। इसके बाद आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करते हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।
मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने सरायकेला पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति आभार जताया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


