सरायकेला में कंपोजिट शराब दुकान स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू, 9 मई तक मांगी गई आपत्तियां

सरायकेला : जिला प्रशासन के निर्देश पर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र संख्या-02 स्थित कंपोजिट शराब दुकान को नए स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में संबंधित क्षेत्र में सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए इस्तहार चिपकाया गया है।
जानकारी के अनुसार, उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश एवं अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के मार्गदर्शन में अनुज्ञप्ति संख्या 002_COM_SAR_25-26 के तहत संचालित कंपोजिट शराब दुकान को वर्तमान स्थल से गैरेज चौक स्थित रतन दे के मकान में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।



प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को प्रस्तावित स्थानांतरण को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति हो, तो वह 9 मई 2026 तक अधीक्षक उत्पाद कार्यालय, सरायकेला-खरसावां में लिखित आवेदन जमा कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

