Newsझारखण्डसरायकेला

शोभापुर में अकीदत के साथ निकला जुलुसे मुहम्मदी, नात और नारों से गूंजा इलाका

 

 

राजनगर (सरायकेला-खरसावां)। राजनगर प्रखंड के शोभापुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलुसे मुहम्मदी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात और सलाम पेश किया।

 

जुलूस शोभापुर के निर्धारित मार्ग से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह नजर आया। नात-ए-पाक और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम में मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद मुस्ताक के साथ शेर मोहम्मद, समसुल हक, मोहम्मद इदरीस, मोईनुद्दीन, नदीम, आजाद अली, मुस्ताहब हुसैन, सुल्तान अंसारी, जाकिर हुसैन, फिरोज, मकसूद, इमरान, फैसल, सबूर, अनीस आलम, अलीम, खालिक, गुलाम मोहम्मद, साजिद, साइफुल्ला, अजहरुद्दीन, अमीर खान, सब्बीर अंसारी, जमील, नासिमुद्दीन, जिया भगना, इरफान और अलाउद्दीन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

आयोजकों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी मोहब्बत, इंसानियत, शांति और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। जुलुसे मुहम्मदी के माध्यम से समाज में आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया