Solar Power light installed- CM चंपई सोरेन के आदेश पर प्रतिनिधि सनद आचार्य ने सँभाला कमान, अपनी देख-रेख में योजनाओं का कर रहे क्रियानवियाँ
:-बीते दिन माननीय मुख्यमंत्री Champai Soren के निर्देशानुसार पूर्व की योजनाओं के तहत विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य के देख रेखें में सरायकेला बस स्टैंड चौक पर एक सोलर पावर से जलने वाली हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठापन किया गया। ये लाइट लग जाने से रात्रिकालीन बिजली नहीं रहने पर भी सरायकेला बस स्टैंड चौक अंधकार में नहीं डूबेगा।

मौक़े पर आचार्य ने कहा आने वाले कुछ दिनों में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में इससे और भी बेहतर 200 स्ट्रीट लाइट एवं 15 हाई मास्ट लाइट भी लगने जा रही है जो कि बिजली और सोलर दोनों माध्यमों से संचालित होगी।सीएम बनने के बाद चंपई सोरेन, ज़िला की विकास को लेकर लंबी लकीर खिंचने के प्रयास में है। उनके कमी ज़िला वसियों ना हो इसके लिए उनके सुपुत्र लगातार ज़िला के विभिन्न प्रखंड का दौरा भी कर रहे है। आगे उन्होंने कहा CM चंपई सोरेन की शिक्षा, स्वास्थ्य छेत्र में विकास को लेकर जो सोच है व धरातल पर दिखने लगी है, इसी को देखते हुए बीते सप्ताह मैंने सरायकेला सदर अस्पताल का भी औचक निरक्षण किया और सभी कमियों को पूरा करने का निर्देश दिया। जैसे जैसे मुझे आदेश मिलेगा उस अनुसार मैं निरंतर ज़िला वासियों के हित के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा दूँगा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


