JamshedpurNewsझारखण्ड

विश्व पोलियो दिवस पर विशेष अभियान, पांच साल तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

 

 

 

पोटका: विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर शनिवार को पोटका में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। हेंसल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सिविल सर्जन साहिर पोल ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

 

इस मौके पर सिविल सर्जन साहिर पोल ने कहा कि विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, ताकि बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

 

वहीं, पोटका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुकांत सीट ने बताया कि प्रखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ) और एएनएम को अपने-अपने केंद्रों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया गया है।

 

अभियान के दौरान डीआरसीएचओ रंजीत पांडा, बीपीएम अनामिका सिंह, सीएचओ पूर्णिमा मुर्मू सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share this news