LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

महानवमी पर मधुश्री महतो का तूफानी दौरा, कई पूजा पंडालों में टेका माथा

मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना, श्रद्धालुओं से मिलकर दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं

 

कुकड़ू। महानवमी के पावन अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड समेत आसपास के विभिन्न इलाकों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

मधुश्री महतो ने सिरुम-रुपरु, पंडरा, तिरुलडीह, बड़ालापांग, बेरासी, ईचाडीह, बाबूडीह, चौका, सोपादा एवं चौड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा समारोहों में भाग लिया। पूजा पंडालों में पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

इस अवसर पर मधुश्री महतो ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने सभी लोगों के जीवन में खुशहाली आने तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव कायम रहने की प्रार्थना की। साथ ही क्षेत्रवासियों को महानवमी और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

 

वहीं, महानवमी के अवसर पर मधुश्री महतो ने भी विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा के दर्शन किए और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें दुर्गा पूजा की बधाई दी। उनके दौरे के दौरान भी पूजा पंडालों में धार्मिक उत्साह और पर्व की उमंग देखने को मिली।

 

इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, धनंजय कुमार,राजेश साव गंगाधर महतो, अशोक कुमार महतो, प्राण कृष्ण महतो,कर्षण विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य, कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this news