महिला एवं बाल विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक, आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था पर ध्यान।
रांची: झारखंड विधानसभा में महिला एवं बाल विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सभापति कल्पना सोरेन ने की, जिसमें पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा दास भी शामिल हुईं।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया और महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आवश्यक सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला और बाल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाना था। बैठक में विभाग से संबंधित पदाधिकारियों ने भी भाग लिया और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।