“साकलाडीह पानारोल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, हर हर शम्भु टीम ने जीता प्रथम पुरस्कार”
कार्यक्रम का आयोजन क्लब अध्यक्ष संजय मार्डी और उपाध्यक्ष टुकलू मार्डी के नेतृत्व में किया गया था। फुटबॉल प्रतियोगिता में हर हर शम्भु टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता, जिसके लिए उन्हें 50,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार 40,000 रुपये के साथ एबीसी तिरला बालीडीह को दिया गया, जबकि तृतीय पुरस्कार 20,000 रुपये के साथ सोलिन सोकार को प्रदान किया गया।


इस अवसर पर श्री शंभू मंडल ने साकलाडीह पानारोल फुटबॉल क्लब को खेल से संबंधित सभी सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही और मैदान में लोहे का पोल बनवाने की आश्वासन दी। उन्होंने क्लब और सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए हर संभव मदद करने की इच्छा जाहिर की।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


