LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर की शोभा महतो ने नेशनल गेम्स में झारखंड को दिलाया रजत पद

राजनगर :- उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में झारखंड की शोभा महतो ने मॉर्डन पेंटाथलन में रजत पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया है। शोभा महतो ने यह उपलब्धि तनु कुमारी और अनु कुमारी के साथ मिलकर हासिल की।

 

शोभा महतो का जन्म सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के सोसोमली गांव में हुआ था। वह मध्यम वर्ग परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनके परिवार ने उनकी खेल प्रतिभा को पहचानकर उन्हें पूरा समर्थन दिया।

 

शोभा महतो की इस उपलब्धि पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेल मंत्री ने उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा, झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, और अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों ने भी शोभा महतो को बधाई दी है।

शोभा महतो की यह उपलब्धि झारखंड के खेल जगत में एक नई उम्मीद की किरण जगाती है। यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *