Newsझारखण्डसरायकेला

चोगा में त्रिदिवसीय हरिनाम संकीर्तन का हुआ आयोजन

 

ईचागढ़:- प्रखंड क्षेत्र के चोगा गांव में त्रिदिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया।जिसका जागरण रात्रि बुधबार को हुआ।वही आयोजक समिति के सदस्य महेन्द्र महतो ने बताया कि प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी चोगा गांव में हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमें बंगाल,झारखण्ड के विभिन्न संकीर्तन मंडली भाग लिया।वही महेन्द्र महतो ने बताया कि संकीर्तन मंडली में मंजू रानी झारग्राम,अनिल वरण पाण्डेय हेबेन,अमृत महतो बरदाडीह,भीम दास सोरो,पंचानन पातर पिलिद व विमल महतो चिमटिया ने तीन दिन चोगा हरी मंदिर में हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया और गांव के लोगों को भक्ति से मंत्रभक्त किया।मौके पर उमाकांत महतो,कमलाकांत महतो,ठाकुरदास महतो,आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो,गणेश महतो,बुद्धेश्वर महतो सहित कई आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *