LatestNewsझारखण्ड

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध पत्थर खनन में शामिल ट्रैक्टर जब्त

वन विभाग ने अवैध पत्थर खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी वनपाल दीवाकर तांती ने बताया कि हतवा जंगल से सफेद पत्थर का खनन कर एक फैक्ट्री में खपाये जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएफओ ने रेंजर को कार्रवाई का निर्देश दिया।

 

सोमवार की रात छापेमारी टीम ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया, जिसमें सफेद पत्थर लोड था। ट्रैक्टर में बिना नंबर का था और नंबर प्लेट को हटाकर पत्थर की तस्करी में इसका इस्तेमाल किया जा रहा था।

 

वनपाल ने कहा कि ट्रैक्टर संचालक की पहचान की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले तीन माह के अंतराल में चार स्थानों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने चार ट्रैक्टर को जब्त किया है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *