“एमजीएम अस्पताल हादसा: 3 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जताया शोक”
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ है। अस्पताल के बी ब्लॉक का एक छज्जा अचानक गिर गया, जिसमें 3 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।
सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

