“चाईबासा में आयकर विभाग और जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, झारखंड खैनी कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी”
चाईबासा में आयकर विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने झारखंड खैनी ब्रांड से जुड़े प्रमुख व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया के आवासों और कार्यालयों पर कार्रवाई की जा रही है।

टीम ने नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास और पंकज चिरानिया के यूरोपियन क्वार्टर स्थित घर पर दस्तावेजों की जांच शुरू की है। साथ ही नितिन प्रकाश के सदर बाजार स्थित कार्यालय में भी वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
इसके अलावा झारखंड खैनी के एक अन्य एजेंट पिंटू अग्रवाल के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। आदित्यपुर स्थित राइस मिल, सत्तू एवं बेसन फैक्ट्री सहित अन्य व्यावसायिक परिसरों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार बड़ी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


