गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती पर संथाली ड्रामा का आयोजन

चक्रधरपुर के पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल में गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संथाली ड्रामा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी ने कहा कि गुरु गोमके ने अपनी भाषा, लिपि, परंपरा और संस्कृति के माध्यम से समाज को गौरवान्वित कराया है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपनी संस्कृति और भाषा के प्रति जागरूक बनने की अपील की।

कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, मुखिया सेलाय मुंडा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। लोगों ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की जीवनी को आत्मसात करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सांसद जोबा माझी ने कहा कि अपनी भाषा, लिपि और संस्कृति को बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। गुरु गोमके का योगदान हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है।