JamshedpurLatestNewsसरायकेला

“जमशेदपुर में होटल का खुला सच: नशे की पार्टी में युवती की मौत, 3 गिरफ्तार”

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में स्थित होटल डोराडो में एक युवती का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि रविवार की रात दो युवक और दो युवतियों ने होटल में कमरा किराए पर लिया था। युवकों की पहचान ऋतुराज कुमार सिंह और पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो राजेंद्र नगर साकची के रहने वाले हैं।

 

वहीं, युवतियों में से एक की पहचान रुखसार के रूप में हुई है, जिसकी मौत हो गई, और दूसरी युवती दीपा दीप है, जो ओल्ड पुरुलिया रोड मानगो की रहने वाली है। पुलिस ने कमरों से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिससे पता चलता है कि पूरी रात चारों ने अय्याशी की।

 

सोमवार की सुबह कमरा नंबर 506 में पंखे से लटकती रुखसार का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही होटल के दस्तावेज को जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

 

दीपा दीप ने पुलिस को बताया कि रुखसार से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। उसने ही रुखसार को होटल में बुलाया था। जब वह होटल पहुंची तो सभी नशे में धुत्त थे, जिसके बाद वह वहां से चली गई। पुलिस दीपा दीप से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार क्या हुआ था।

 

पुलिस ने ऋतुराज, पंकज, दीपा दीप, होटल के मालिक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रुखसार की मौत कैसे हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

बता दें कि साकची आम बागान इलाके के कई होटलों में नियम-कानूनों को ताक पर रखकर युवक-युवतियों को कमरे दिए जाते हैं। जहां खुलेआम देह व्यापार का धंधा चलता है। पुलिस सब जानकर भी अनजान बनी रहती है। इस मामले में पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या होटल डोराडो भी ऐसे ही अवैध गतिविधियों में शामिल था।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *