Newsझारखण्ड

एचडीएफसी और सीडब्ल्यूएस के खिलाफ धरना प्रदर्शन  

 

 

रंजनगर प्रखंड कार्यालय के समीप पुतला दहन और धरना प्रदर्शन का आयोजन जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय महासचिव विदेश्वर महतो के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लिया और एचडीएफसी और सीडब्ल्यूएस के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एचडीएफसी बैंक और सीडब्ल्यूएस ने गरीबों को ठगा है। सीडब्ल्यूएस ने बकरी वितरण के नाम पर 1500 रुपये प्रति बकरी लिए, लेकिन न तो बकरियों के लिए चारा दिया और न ही बीमार बकरियों का इलाज किया, जिससे 90% बकरियां मर गईं।

 

महिलाओं ने कहा कि सीडब्ल्यूएस ने वादा किया था कि अगर बकरी मर जाती है तो 3900 रुपये वापस मिलेंगे, लेकिन अब कोई सुध लेने वाला नहीं है। जेएलकेएम सरायकेला पूर्व प्रत्याशी प्रेम मार्डी ने कहा कि सरकार को इस मामले में ध्यान देना चाहिए और एचडीएफसी बैंक को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अगर न्याय नहीं मिला तो जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो इस मामले को सदन में उठाएंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *