आजसू पार्टी ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से की मुलाकात, विकास कार्यों में सहयोग का दिया आश्वासन”
सरायकेला-खरसावां जिले में आजसू पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से समाहरणालय में मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राम रतन महतो, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, दुर्गा चरण महतो, गमरिया प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुसेन कुमार महतो और खरसावां प्रखण्ड सदस्य लालू प्रसाद नायक सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से आग्रह किया कि जिला में विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करें। राम रतन महतो ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन के सहयोग में खड़े रहेंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में जहां भी आवश्यकता होगी, पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन का साथ देंगे।
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने नव पदस्थापित होने के बाद से ही क्षेत्र का दौरा कर आम जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत होने की कार्यपद्धति अपनाई है, जिससे जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में परिवर्तन की एक नई आस जगी है।