Newsझारखण्डसरायकेला

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत पोंडाकाटा पंचायत में हुआ जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन

 

कुचाई प्रखंड अंतर्गत पोंडाकाटा पंचायत भवन में बुधवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, बीडीओ साधुचरण देवगम एवं पंचायत के मुखिया अनुराधा उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस शिविर में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई भी की गई. इसका उद्देश्य जनजातीय, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें त्वरित लाभ देना, और सेवा संतृप्ति को धरातल पर उतारना. मौके पर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया. इस दौरान बीडीओ साधुचरण देवगम ने कहा कि वे अपने गांव के अन्य पात्र लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी सहायता पहुंच सके. मौके पर पंचायत समिति सदस्य मोलिका महतो, रमेश द्विवेदी, नीरज कुमार, धर्मेंद्र सांडिल, पंकज कुंभकार जेई सुमित कवि, अभिमन्यु महतो, राजकिशोर महतो आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *