कुचाई में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित”
कुचाई थाना परिसर में बुधवार को अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन की अध्यक्षता में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई।


अंचलाधिकारी सुषमा सोरेन ने कहा कि पर्व एक दूसरे को जोड़ने का काम करता है और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण सोय, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, धमेंद्र सांडिल, मधुसूदन दास और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मोहर्रम के दौरान क्षेत्र की निगरानी और विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

