जयराम महतो ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की पहल की
डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम कुमार महतो ने अपने चुनावी वादों को निभाने में एक मिसाल कायम की है उन्होंने क्षेत्र के मेधावी छात्रों को पुरस्कार स्वरूप तीन माह के वेतन से सम्मानित करने की पहल की है


विधायक महतो ने बताया है कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के मैट्रिक और इंटर के टॉप-10 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा यह कार्यक्रम 7 जुलाई 2025 को नावाडीह स्टेडियम में आयोजित होगा जिसमें सभी चयनित विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जाएगा
मैट्रिक वर्ग से स्वीटी कुमकुम सूरज बलराम खुशबू लक्ष्मी तेजस्वी सृष्टि बर्खा और नीतू को सम्मानित किया जाएगा आर्ट्स वर्ग से प्रिया अनीशा रानी अंजली सागर कोमल प्रियंका अनन्या पुष्पा और अंजली को सम्मानित किया जाएगा साइंस वर्ग से शुभम अभिषार अंशु निशांत विवेक एनी ओवैस सुजीत साक्षी और सीमा को सम्मानित किया जाएगा कॉमर्स वर्ग से दिव्यांशी रानी स्नेहा स्वाति प्रियांशी काजल करिश्मा रिया संज्ञा और ऋतु को सम्मानित किया जाएगा
विधायक जयराम महतो ने अपील की है कि यदि किसी विद्यार्थी को इनसे अधिक अंक मिले हैं और उनका नाम सूची में नहीं है तो वे अपना अंक प्रमाण पत्र व्हाट्सएप नंबर पर भेज सकते हैं यह योजना सिर्फ डुमरी नावाडीह चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के अधीनस्थ विद्यालयों महाविद्यालयों के छात्रों के लिए ही मान्य है

