Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल: गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें बनीं हादसों की वजह, भाजयुमो ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन  

 

 

 

ईचागढ़ : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढा। यह समझना मुश्किल हो गया है। चौक मोड़ से सर्विस लाइन, कंदरबेड़ा रोड से उरमाल तक और चांडिल गोलचक्कर से मानीकुई प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़कें अब दुर्घटना का कारण बनती जा रही हैं। तेज बारिश ने हालात और बदतर बना दिए हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाता है, जिससे उनकी गहराई नजर नहीं आती। नतीजा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोजाना दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों की जान अब हर सफर में दांव पर लग चुकी है। इसके अलावा पाटा डाउन टोल प्लाजा के समीप, एनएच-33 स्थित मुखिया होटल के पास, जय मंगला कंपनी के समीप, चौका-पातकुम रोड स्थित सिद्धि विनायक कंपनी और रूगड़ी दुर्गा साव के सीमेंट गोदाम के पास अनियमित रूप से भारी वाहनों का ठहराव हो रहा है, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री आकाश महतो ने बताया कि इन इलाकों में आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसी को लेकर बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा ने जिला मंत्री आकाश महतो के नेतृत्व में चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि चौक मोड़ से उरमाल तक, चांडिल गोलचक्कर से मानीकुई तक, चौका-कांड्रा रोड समेत सभी जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही, सड़कों पर हो रहे भारी वाहनों के अनियमित ठहराव पर भी रोक लगाई जाए ताकि आए दिन हो रहे हादसों पर लगाम लगाई जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ताओं में नबीन महांती, मिथुन कुमार, राजेंद्र पंडा, गणेश महतो और शशि मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *