कुचाई. सड़क दुर्घटना में आंगनवाड़ी की पर्यवेक्षिका घायल
कुचाई/Dilip Mahato:- कुचाई के बाल विकास परियोजना कार्यालय में पदस्थापित आंगनवाड़ी की महिला पर्यवेक्षिका बेलमती जोंको एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है. महिला पर्यवेक्षिका का इलाज जमशेदपुर के TMH अस्पताल में किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुचाई में आंगनवाड़ी की महिला पर्यवेक्षिका बेलमती जोंको एक बाइक पर सवार हो कर आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने जा रही थी. इस दौरान सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित हो कर बेलमती जोंको की बाइक से जा टकराया. इस दुर्घटना में बेलमती जोंको को काफी चोट लगी. सिर में ज्यादा चोट लगी है. कुचाई में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के TMH अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बेलमती जोंको का TMH में उपचार चल रहा है.



