Newsझारखण्ड

राज्य में भारी वर्षा के कारण बिगड़े हालात, मंत्री ने बुलाई आपात बैठक  

 

 

राज्य के विभिन्न हिस्सों में विगत कई दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है जलजमाव, आवागमन में बाधा और मकानों तथा फसलों को नुकसान जैसी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं

 

मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने आपदा प्रबंधन विभाग की एक आपात बैठक बुलाई है जो कल 11 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे आयोजित की जाएगी इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है

 

राज्य सरकार ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें सरकार स्थिति का समुचित मूल्यांकन कर त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *