झारखंड की 7 महिला हॉकी खिलाड़ियों का जूनियर भारतीय टीम में चयन
झारखंड राज्य की 7 महिला हॉकी खिलाड़ियों का जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयन हुआ है। यह कैंप 14 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक बैंगलुरू में आयोजित होगा। चयनित खिलाड़ियों में रजनी केरकेट्टा, बिनीमा धान, संजना होरो, पार्वती टोपनो, निशा मिंज, निराली कुजूर और रोशनी आईड शामिल हैं।


इन खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। यह झारखंड के लिए गर्व की बात है और उम्मीद है कि ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करेंगी।

