DC saraikelaNewsझारखण्डसरायकेला

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला जागरूकता रथ को हरी झंडी  

 

 

सरायकेला-खरसावां जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 के अंतर्गत जागरूकता रथ को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

यह जागरूकता रथ 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों के ग्राम-पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और जनसंख्या स्थिरीकरण जैसे विषयों पर व्यापक जानकारी देगा।

 

उपायुक्त ने आम जनता से अपील की कि वे जागरूकता रथ के माध्यम से दी जा रही जानकारी को गंभीरता से लें और स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाएं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *