Newsझारखण्डसरायकेला

कुचाई के भारत सिंह मुंडा को वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु विधायक प्रतिनिधि मनोनीत, उपायुक्त को सौंपा पत्र

 

सरायकेला/Dilip Mahato :- खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड अंतर्गत भुरकुंडा गांव निवासी भारत सिंह मुंडा को झारखंड सरकार द्वारा आबुआः बीर आबुआः दिशुम के तहत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वनो पर अधिकार की मान्यता) अधिनियम 2006, नियम 2008 के संशोधित नियम 2012 को सघन रूप से धरातल पर क्रियान्वयन करने के लिए खरसावां विधानसभा क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया. साथ ही दिशा-निर्देष निर्गत किया गया है. सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को जिला स्तर पर सफल संचालन के लिए विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह मुंडा ने जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह को पत्र सौपा. जिला स्तरीय विभिन्न वनाधिकार कानून से संबंधित बैठक में श्री मुंडा ने हिस्सा लेकर दिशा निर्देश करेंगे. मौके पर झामुमो के कुचाई प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड सचिव मुन्ना सोय,तिलोपदा पंचायत के मुखिया राम सोय, रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *