Newsझारखण्डसरायकेला

जिला परिषद की बड़ी पहल: गम्हरिया डुडरा गांव में पंचायत भवन का हुआ शिलान्यास 

 

गम्हरिया के डुडरा गांव में पंचायत भवन का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और जिला परिषद सदस्य स्नेहा रानी महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गायत्री चौधरी, माणिक गोप समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि पंचायत भवन का निर्माण ग्रामीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। कई दिनों से डुडरा में पंचायत भवन नहीं होने से सभी कार्य मैरिज हॉल में संचालित हो रही थी। अब नई भवन का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और पंचायत की कार्यप्रणाली भी सुचारु रूप से चलेगी।

 

जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और जिला परिषद सदस्य स्नेहा रानी महतो ने कहा की संवेदक कार्य को सही ढंग से करे और इस सौगात के लिए ग्रामीणों को बधाई दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *