जमशेदपुर में गोलीबारी: युवक गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह इलाके में शुक्रवार देर रात एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस घटना में आशीष कुमार भगत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलीबारी की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से कई सुराग जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
आशीष कुमार भगत की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए अस्पताल में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

