LatestNewsNews postसरायकेला

खरसावां के पोटोबेड़ा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

राजखरसावां-बड़ाबाम्बो मुख्य मार्ग पर शनिवार को पोटोबेड़ा गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक बाइक सड़क के रोलिंग से जा टकराई. जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के गांगुडीह गांव निवासी झगड़ू सिजूई व बबलू बोयपाई एक बाइक पर सवार होकर चक्रधरपुर प्रखंड के अयोध्या मेला से अपने गांव की ओर वापस आ रहे थे. इसी बीच पोटोबेड़ा गांव के समीप एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित रोलिंग से जाकर टकरा गई. जिससे वाहन चालक झगड़ू सिजूई गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि वाहन के पीछे बैठे बबलू बोयपाई को हल्की चोटे आई है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आमदा ओपी पुलिस को दी. इधर सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. वहीं एंबुलेंस आने में देर होने के कारण दोनों को पुलिस जीप के वाहन पर बैठाकर इलाज के लिए खरसावां अस्पताल भेज दिया गया.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *