जेईई मेंस में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले लखन महाली को सांसद जोबा माझी ने किया सम्मानित
गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के छोटे से गांव रापचा के आदिवासी दिव्यांग छात्र लखन महाली ने जेईई मैंस में पूरे देश में एसटी /एससी पीडब्ल्यूडी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

इसकी जानकारी मिलते ही सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की सांसद जोबा माझी दिव्यांग छात्र लखन महाली के घर पहुंच कर छात्र और उनके माता-पिता से बात कर छात्र को बुके और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, रापचा पंचायत की मुखिया सुखमती माडी॔, पूर्व मुखिया जवाहर लाल महाली, झामुमो नेता जॉनी हाजरा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद ने कहा कि छोटे से गांव के होनहार छात्र ने जिस तरह हमारे संसदीय क्षेत्र के साथ राज्य का नाम रोशन किया है यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा लखन की सफलता बताती है कि मन में कुछ कर गुजरने और लक्ष्य को प्राप्त करने का अटल संकल्प हो तो उसे कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने छात्र लखन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है कहा भविष्य में कोई भी आवश्यकता हो तो उसे अवगत कराए हर संभव सहयोग देंगे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


