JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

माइकल जॉन ऑडिटोरियम में अनुशासन की कमी देख भड़के जयराम, कूकड़ाडीह सभा भी कुप्रबंध की वजह से रहा फ्लॉप, आरोप लाखों का चंदा उठाकर डकार गए कुछ क्रांतिकारी

Jamshedpur जेएलकेएम सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में उन्होंने युवाओं से संगठन को मजबूत करने के लिए इस नई पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया गया। 

 

जमशेदपुर के दिल में जयराम महतो का ये पहला कार्यक्रम था, जाहिर से बात है इस कार्यक्रम से पार्टी को शहर में स्थापित करना था और जयराम को भी इस कार्यक्रम से काफी उम्मीदें थी। लेकिन इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मे जिनके कंधे थी व चंदा डकारने में लगे थे। मिली जानकारी के अनुसार हर एक कार्यकर्ता से चंदा लिया गया लेकिन व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया गया। अपनी निजी स्वार्थ के वजह से नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो ने विपक्ष को उँगली उठाने के लिए एक मौक़ा दे दिया। 

 

कार्यक्रम के दौरान जयराम महतो एवं बेबी महतो कार्यकर्ताओं के अनुशासन हीनता को लेकर नाराज़ दिखे, स्टेज पर चड़ने और फोटो खिचाने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते दिखे। स्टेज के क़रीब सेकड़ो लोग खड़े होने से अंदर बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार कहने के बावजूद कोई हटने को तैयार नहीं थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जयराम महतो बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे थे। आयोजनकर्ताओं को इतनी समझ होनी चाहिए की झारखंड की राजनीति में कई उभरते सितारों को सद्यंत्र के तहत काल के गाल में धकेल दिया गया है। जयराम महतो की सुरक्षा पहली प्राथिमिकता होनी चाहिए। 

कूकड़ाडीह कार्यक्रम भी कुप्रबंधन के वजह से रहा फ्लॉप 

 

आगामी पोस्ट में पढ़े कैसे कूकड़ाड़ीह कार्यक्रम रहा फ्लॉप।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *