JamshedpurNewsझारखण्ड

“भगवान शिव की भव्य प्रतिमा का सपना होगा साकार, झारखंड में बनेगी 61 फुट ऊंची शिव मूर्ति”

श्री माता वैष्णोदेवी धाम मन्दिर उल्दा गालूडीह जमशेदपुर झारखंड में 61 फुट ऊंची भगवान शिव की विशाल प्रतिमा बनाने की योजना है इसकी लम्बाई 36 फुट और चौड़ाई 27 फुट होगी इस मूर्ति का अभिषेक संगीतमय रंगीन रोशनी और फव्वारे से किया जायेगा जो पूरे झारखंड में पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाएगा

 

झारखंड में वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग इस प्रान्त की शोभा है हमारा विश्वास है कि इस प्रतिमा के बनने से प्रदेश के पर्यटन को पंख लग जाएंगे संभवतया नन्दी पर सवार भगवान शंकर की इतनी विशाल प्रतिमा पूरे भारतवर्ष में कहीं पर भी नहीं है

 

प्रस्तावित शिव मूर्ति के निर्विघ्न निर्माण हेतु 108 करोड़ ॐ नमः शिवाय मंत्र जप का संकल्प लिया गया है विश्व में कहीं से भी इस महान जप यज्ञ में लोग जुड़ सकते हैं पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को रांची राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी द्वारा इसकी वेबसाइट और मोबाइल ऐप को लॉन्च किया जाएगा

 

माता वैष्णोदेवी धाम के अध्यक्ष स्वामी हृदयानन्द गिरि जी महाराज ने इस प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि इस संपूर्ण कार्य में लगभग 11 करोड़ की लागत आयेगी इसे पूरा करने के लिए अनुमानित समय तीन साल का है कुशल कारीगरों के द्वारा इस मूर्ति का निर्माण किया जाएगा वर्षा ऋतु समाप्त होने पर ही इसके शिलान्यास की तिथि की घोषणा की जायेगी

 

आप हमारी मोबाइल ऐप matavaishnodevidham डाउनलोड करके इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करें और आप प्रतिदिन जितना ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें उसे अपने अकाउंट में जमा कर दें आप हमारी वेबसाइट wwwmatavaishnodevidhamorg पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी नेक कमाई से प्रतिदिन इस पुनीत कार्य के लिए योगदान देकर इस कार्य को पूर्ण करा सकते हैं

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *