कुचाई के रामडीह में सवारी गाड़ी पलटी एक महिला घायल
कुचाई:- कुचाई प्रखंड के सियाडीह-रुगुडीह मुख्य मार्ग पर रामडीह गांव के पास एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।


घटना के अनुसार, सवारी गाड़ी बराती लेकर अड़की के चातमसाल से कुचाई के धुनाडीह गांव गई थी। वापस आने के दौरान रामडीह गांव के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खेत में जाकर पलट गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल महिला को कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी में लगभग 20 लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि जिस जगह पर गाड़ी पलटी, वहां पानी जमा होने के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

