Newsझारखण्डसरायकेला

कान्ड्रा सरायकेला मुख्य सड़क की जर्जर अवस्था पर गणेश माहली ने उपायुक्त का ध्यान आकर्षित किया

 

गणेश माहली, पूर्व प्रत्याशी, सरायकेला ने उपायुक्त महोदय को पत्र लिखकर कान्ड्रा सरायकेला मुख्य सड़क की जर्जर अवस्था की ओर ध्यान आकर्षित किया है। यह सड़क जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क है, जिसमें रोजाना हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं।

 

सड़क जगह-जगह गड्‌ढों में तबदिल हो चुकी है, जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में गड्‌ढे होने के कारण आए दिन काफी दुर्घटनाएँ घट रही हैं।

 

गणेश माहली ने उपायुक्त महोदय से अनुरोध किया है कि वे उपरोक्त विषय को संज्ञान में लेते हुए तत्काल सड़क की मरम्मति हेतु संबंधित विभाग एवं JRDCL ऐजेंसी को निर्देश दें, ताकि लोगों को आवागमन में सहुलियत मिले और सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *