LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

सरायकेला-खरसावां जिले में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आधार पंजीकरण, अद्यतन, सीडिंग और योजनाओं से आधार लिंकिंग पर विशेष बल दिया गया।

 

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए और नवीनतम L1 डिवाइस का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और आधार पंजीकरण के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि BSNL कार्यालय सहित सभी बैंक शाखाओं में आधार इनेबल्ड सेवाओं की सुविधा शीघ्र प्रारंभ की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनके निकट ही नामांकन और अद्यतन की सुविधा उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने आधार अद्यतन की अनिवार्यता और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आधार लिंकिंग के लाभों को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *