राजनगर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
राजनगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर स्थित केसरगाड़ियां में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बीती रात एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात भर कई मालवाहक गाड़ियां उस व्यक्ति के ऊपर से गुजरती रहीं, जिससे शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।

हादसे के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उन्होंने सड़क को जाम कर दिया, जिससे टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया। पुलिस ने शव के चिथड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर रात में भारी वाहनों का आवागमन अधिक होता है, जिससे दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


