JamshedpurNewsझारखण्ड

बिरसा सेना की नई केन्द्रीय संयोजक समिति गठित, बलराम कर्मकार ने की घोषणा

 

 

 

जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित बिरसा सेना मुख्यालय में आज 20 जुलाई 2025 को संगठन की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक प्रमुख बलराम कर्मकार ने की। बैठक में संगठन के संस्थापक सदस्यों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से यह अहम फैसला लिया गया कि वर्तमान जिला, नगर और प्रखंड समितियों को भंग कर एक नई केन्द्रीय संयोजक समिति का गठन किया जाएगा।

 

इस अवसर पर बलराम कर्मकार ने कहा कि “बिरसा सेना का गठन झारखंडियों के जल, जंगल, जमीन और अधिकार की लड़ाई को एक संगठित आवाज़ देने के लिए किया गया था। आज भी संगठन उसी उद्देश्य के साथ कार्य कर रहा है। धरती आबा बिरसा मुंडा की उलगुलान की भावना को हम आज के दौर की ज़रूरतों के अनुसार आगे बढ़ा रहे हैं।”

 

नई गठित केन्द्रीय संयोजक समिति में शामिल सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं:

बलराम कर्मकार, सुनील सोरेन, मुकेश गोप, गोविन्द कर्मकार, सुभाष सिंह सरदार, डैनियल उरांव, संजू लोहार, गणेश मुंडा, गोपाल सावली, मुकेश कर्मकार, हिलेरियस टोप्पो, गेरल कर्मकार और मंगल गोईपाई।

 

बताया गया कि यह नवगठित समिति बिरसा सेना की रणनीति, संगठनात्मक दिशा और जनआंदोलनों की रूपरेखा तय करेगी। साथ ही, झारखंड से जुड़े जनहित के मुद्दों को ज़मीन पर संघर्ष के माध्यम से उठाएगी और आम जनता की आवाज़ बनने का कार्य करेगी।

 

बैठक के अंत में ‘जय बिरसा, जय झारखंड’ के नारे के साथ आगामी आंदोलनों के लिए एकजुटता की अपील की गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *