Newsझारखण्डसरायकेला

बांगुरडीह में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने किया शिलान्यास   

 

 

रविवार को कुचाई प्रखंड अंतर्गत बंदोलोहर पंचायत के बांगुरडीह से ढलाईकेला तक बनने वाली मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का शिलान्यास विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई एवं विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया. उक्त सड़क बांगुरडीह से ढलाईकेला तक 2.80 किमी का निर्माण किया जाएगा. जिसकी लागत राशि 3.17 करोड़ रूपए है. इस दौरान विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि उक्त सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी.इस सड़क के बनने से दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य कर रही है. लोग अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाएं. मौके सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, झींगी हेम्ब्रम, सूरज महतो,धर्मेंद्र सिंह मुंडा,राम सोय, मुन्ना सोय, सुरेश सोय, सुभाष महतो, बबलू सोय, मंगल सिंह मुंडा, बनवारी लाल सोय, जय प्रकाश महतो, अरूण जामुदा, साधु चरण सोय समेत काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *