Newsझारखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार राजेश राय के पिता का निधन, पत्रकार संघ सहित समाज के विभिन्न वर्गों ने जताया शोक

 

 

 

वरिष्ठ पत्रकार एवं ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के दिल्ली प्रभारी राजेश राय के पिता प्रभाकर राय का निधन हो गया। वे टेल्को, जमशेदपुर के निवासी थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज के दौरान हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया।

 

वे अपने छोटे पुत्र मुकेश राय (पूर्व सांसद निरहुआ के सचिव) के साथ टेल्को स्थित आवास पर रह रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में शुभचिंतकों, परिजनों एवं जाननेवालों की भीड़ जुट गई।

 

प्रभाकर राय अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रियां, पोते-पोतियों एवं अन्य परिजनों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से टेल्को क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में टाटा मोटर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के अलावा पूर्व सांसद सुमन महतो, झामुमो नेता बबन राय, कल्लू सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, और गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

 

उनकी अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9:00 बजे टेल्को रोड नंबर 8 स्थित आम बगान से निकलेगी, जो मानगो स्वर्णरेखा घाट तक जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *