पुरूनिया में 35 स्कूली बच्चों के बीच किया गया साइकिल का वितरण
खूंटपानी प्रखंड के राजकीय कृत+2 उच्च विद्यालय पुरूनिया में सोमवार दोपहर लगभग एक बजे 35 स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा एवं विद्यालय के प्राचार्य विजय उरांव ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय गाड़ाराजाबासा व गालुबासा विद्यालय के बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया. इस दौरान प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को सुगमता पूर्वक उच्च शिक्षा प्राप्त हो इसके लिए साइकिल दिया जा रहा है. ताकि बच्चे शिक्षित हो, इसके लिए सरकार कई तरह के निशुल्क योजनाएं चल रही है. स्कूल में बच्चों को निशुल्क पोशाक, जूता, किताब,मध्यान भोजन छात्रवृत्ति एवं अन्य कई चीजें दी जाती है. बच्चे शिक्षित होंगे, तो देश का विकास होगा. पढ़ाई से ही अपने परिवार के आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं. विद्यालय के प्राचार्य विजय उरांव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को विद्यालय आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इस उद्देश्य से साइकिल वितरण किया गया है. मौके पर नोडल पदाधिकारी सुभाष सुंडी, मौज मिल अहमद, नवीन कुमार, गणपति सिंह मुंडा, मोहम्मद आफताब, निलेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.



