Newsझारखण्डसरायकेला

आदित्यपुर की शर्मा बस्ती में पानी की गंभीर किल्लत, JLKM ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

 

 

आदित्यपुर की शर्मा बस्ती में पानी की भारी किल्लत को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने नगर निगम को ज्ञापन सौंपा। संगठन के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन दिया और पानी की व्यवस्था को लेकर शीघ्र समाधान की मांग की।

 

संजय गोराई ने कहा कि “पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए जनता को जूझना शर्मनाक है। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो जन आंदोलन किया जाएगा।”

 

नगर निगम की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया है कि जब तक स्थायी जलापूर्ति की व्यवस्था नहीं हो जाती, टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती रहेगी।

इस बैठक में JLKM के जिला कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, रूपेश गोराई, लक्ष्मण कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे। बस्ती के कई नागरिकों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया।

 

उपस्थित लोगों में राहुल चौधरी, रोहित महतो, नवीन गोराई, संदीप सिंह, दिलीप जाना, नन्खा तिवारी, गुड़िया कुमारी, यशोदा कुमारी, पार्वती देवी, उर्मिला कुमारी, बादल बारिक, राजू कुमार, सरोज कुमार, चंदन सिंह, प्रिंस खत्री, बीना देवी, पुष्पा कुमारी, मलिका कुमारी, सरिता भक्ती, रविंद्र राय, सरिता बागची, रंगनायक, सोनाली प्रधान, गौरव दास, विजयंती कुमारी, मीना देवी सहित कई बस्तीवासी मौजूद थे।

 

JLKM ने साफ किया है कि अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो संगठन आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *