JSSC CGL Paper Leak FIR registered- जेएसएससी सीजीएल आंदोलनरत देवेन्द्र नाथ महतो के ऐवं 15 नामजद समेत 4000 छात्रों पर FIR दर्ज
Ranchi- JSSC सीजीएल पेपर लीक का आरोप लगाते हुए 28 जनवरी के सभी पेपर रद्द एवम 4 फरवरी का परीक्षा को स्थगित कर JSSC CGL का सीबीआई जांच, अध्यक्ष नीरज सिन्हा का स्थिफा, सीजीएल एग्जाम लेने वाले एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड कर नई विश्वसनीय एजेंसी का टैंडर कर यथाशीघ्र परीक्षा घोषणा करने , और सीजीएल लेने वाले एजेंसी ही पीजीटी, नगरपालिका, लैब असिस्टेंट टेक्नीशियन का परीक्षा लिया हो तो उक्त परीक्षा का सीबीआई जांच का मांग को लेकर दिन 31 जनवरी 2024 को जेएसएससी कार्यालय के समक्ष महाघेराव कर रहे छात्र झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो, योगेश चन्द्र भारती, मनोज यादव, संजय मेहता, बेबी महतो, महेन्द्र प्रसाद, प्रेम नायक , लक्की रामू, चंदन, रविन्द्र महतो, विशाल पॉल, सायना प्रवीण , देव महतो, विनय मेहता, महेन्द्र प्रसाद महतो, समेत 3000-4000 छात्रों पर एफआईआर दर्ज किया गया।

बता दें कि सभी पर अध्यक्ष नीरज सिन्हा को गाली गलौज, सरकारी संपत्ति को तोड़ फोड़ करने, मार पीट एवम् सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के अलावा अन्य आरोप में आईपीसी धारा 147/148/149/353/307/186/188/323/332/504/506/427 एवम् 3 प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के आरोपित बनाया गया है।
ज्ञांत हो की झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का आंदोलन के परिणामस्वरूप आंदोलन के दौरान ही 31 जनवरी को JSSC पेपर लीक को स्वीकारते हुए अपना ऑफिशियल वेबसाइट में 28 जनवरी को आयोजित सीजीएल एग्जाम का सभी पेपर को रद्द कर दिया गया तथा 4 फरवरी के परीक्षा को स्थिगित कर दिया गया था।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


