Newsझारखण्डसरायकेला

भारी बारिश में तबाह हो गया टीयूशन टीचर का आशियाना,प्रशासन से लगाये है मदद की उम्मीद।

 

राजनगर प्रखंड क्षेत्र में लगातार दो दिन से हो रही तेज बारिश के कारण कई मिट्टी से बने मकान ध्वस्त हो गए,और कई लोग बेघर हो गए,वहीं एदल पंचायत के ब्राह्मण कुटुंग गांव में एक टीयूशन टीचर प्रशांत कुमार पाणिगग्राही जो बच्चों को टीयूशन पढ़ा कर अपनी रोजी रोटी चलाते है,शनिवार की दोपहर बारिश के समय उसका मिट्टी का मकान उस वक्त गिर गया जब उसकी 82 वर्षीय बूढ़ी मा और और उसकी पत्नी उसी घर मे थी,दीवार गिरने की भनक लगते ही बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बच गई,वहीं रविवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रशांत कुमार पाणिग्राही ने मीडिया के समक्ष कहा कि हमारा मकान भारी बारिश के कारण ध्वस्त हो गया,जिसे मरम्मत कराने के लिए हम असमर्थ है,किसी तरह गाँव के बच्चों को पढ़ा कर अपना घर चलाते है,आर्थिक तंगी में हम मजबूर है, सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाते है,मुझे उम्मीद है प्रशासन मेरे जैसे सभी पीड़ित परिवारों को सरकारी लाभ व मुवाबजा राशि उपलब्ध कराएंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *