चेतन आनंद की गुंडागर्दी पर हो सख्त कार्रवाई : सुधीर कुमार पप्पू
जमशेदपुर।


बिहार में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सामाजिक चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल विधायक चेतन आनंद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और राज्यपाल से हस्तक्षेप की अपील की है।
सुधीर कुमार पप्पू ने सवाल उठाया कि “जब मात्र एक फोन कॉल पर धमकी के आधार पर सरकार ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की, तो चेतन आनंद पर कार्रवाई में इतनी हिचक क्यों?”
उन्होंने चेतन आनंद के पिता और पूर्व सांसद आनंद मोहन का भी जिक्र करते हुए कहा कि वह एक दलित आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में सजा काट चुके हैं और उनका पूरा परिवार सामंतवादी मानसिकता का परिचायक है।
पप्पू ने चेताया कि लोकतंत्र के इस युग में ऐसी सामंती सोच और बाहुबलियों का उभार घातक है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री सच में जनप्रिय नेता हैं, तो उन्हें चेतन आनंद जैसे गुंडा छवि वाले विधायक की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज में भगवान का रूप होते हैं और उनके खिलाफ चेतन आनंद की कथित गुंडागर्दी बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने चेतन आनंद की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक चिकित्सकों की हड़ताल का पक्ष-विपक्ष दोनों को समर्थन देना चाहिए।
सुधीर कुमार पप्पू ने चेतावनी दी कि इस मुद्दे को अब राष्ट्रीय स्तर पर ले जाकर आनंद परिवार की गुंडागर्दी का स्थायी समाधान निकालना होगा। उन्होंने सवाल किया कि “जब एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के डॉक्टरों के साथ चेतन आनंद जैसा विधायक इस तरह की बदसलूकी कर सकता है, तो राज्य के बाकी सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की स्थिति का अंदाज़ा लगाना कठिन नहीं है।”
रिपोर्ट – छोटानागपुर लाइव न्यूज डेस्क
न्यूज ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :- 9525335559

