Newsझारखण्डसरायकेला

बिजार में विधायक दशरथ गागराई ने किया 63 केवी टांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों ने विधायक का किया आभार

 

कुचाई/Dilip Mahato :- प्रखंड क्षेत्र के रूगुडीह पंचायत अंतर्गत बिजार गांव में विधायक दशरथ गागराई की पहल पर खराब ट्रांसफार्मर को बदल गया. जिसका उद्घाटन शुक्रवार को विधायक दशरथ गागराई ने 63 केवी टांसफार्मर का विधिवत फिता काटकर किया.मौका पर उन्होंने कहा कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी गांव के लोगों ने उन्हें दी थी.इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया था.इसके बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया.उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों को अब अंधेरे में रात बितानी नहीं पड़ेगी. विधायक ने कहा कि वे ग्रामीणों के हर दुख सुख का साथी है.उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में एक है.ग्रामीण किसी भी तरह की समस्या हो तो उन्हें बताएं. समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्काल पहल करेंगे.इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा,मुखिया करम सिंह मुंडा,उप मुखिया सुखलाल मुंडा,गंगाराम मुंडा,नवीन दास,गोपीनाथ मुंडा,गुरचरण दास, सोयना मुंडा,गणेशाराम मुंडा,मोहन सिंह मुंडा,योगेश्वर मुंडा,मोहन सिंह मुंडा,सोमा मुंडा आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *