Newsझारखण्ड

पुरूनिया के राजकीयकृत+2 उच्च विद्यालय में उन्नत के पहिया के तहत 121 स्कूली बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया 

 

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के राजकीयकृत+ 2 उच्च विद्यालय में उन्नत के पहिया के तहत प्रखंड के पांच स्कूली बच्चों के बीच 121 साइकिल का वितरण किया गया. साइकिल वितरण जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, सांसद प्रतिनिधि सकारी दोगों व विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, विद्यालय के प्राचार्य विजय उरांव ने सभी बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांगाजाटा,पान्ड्राशाली,चिरू, पुरूनिया व खिरी विद्यालय के बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया गया. इस दौरान जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है, जो छात्रों के शैक्षणिक उन्नति में मददगार साबित होगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र योजना से प्राप्त साइकिल से समय की काफी बचत का नियत समय पर स्कूल पहुंचेंगे. वहीं प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि साइकिल मिलने से दूर दराज की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी शिक्षा में रुचि बढ़ेगी और ड्रॉप आउट दर में भी कमी आएगी. उन्होंने सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया. साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा, जयसिंह बोदरा, राहुल गोप, अशोक मुंडारी, बिरसा उर्फ कांडे तियू, विनोद बोदरा, बबलू बोदरा, सुनील तियू,कोना पुरती समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *