JamshedpurNewsझारखण्ड

एमबीएनएस समूह में दो दिवसीय मेघा मल्हार महोत्सव संपन्न

 

छात्रों ने दिखाई कला, रचनात्मकता और संस्कृति की झलक

 

जमशेदपुर।

एमबीएनएस समूह के शैक्षणिक संस्थानों में सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय मेघा मल्हार महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना और उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था।

 

महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की रंगारंग और रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें मेहंदी डिज़ाइन, फेस मेकअप, गीत गायन, नृत्य, रैंप वॉक, राखी निर्माण, आभूषण निर्माण और छतरी सजावट जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

 

छात्रों ने इन सभी प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और अपनी कला, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक समझ का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में प्रस्तुति देकर सावन की हरियाली और उत्सव का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया।

 

संस्थान के प्रबंधन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के महोत्सव छात्रों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाने में सहायक होते हैं। महोत्सव का समापन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक एकता के संदेश के साथ किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *