Newsझारखण्डसरायकेला

सादगी और सम्मान के साथ समुदायिक भवन खरसावां में मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

 

खरसावां/Dilip Mahato :- इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन खरसावां सामुदायिक भवन में सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा.आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम में स्थानीय आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, वरिष्ठजन, युवा और विभिन्न संगठन भाग लेंगे.इस अवसर पर आदिवासी इतिहास, संस्कृति, और अधिकारों पर चर्चा के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी.आयोजन समिति ने सभी लोगों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचने और सहभागिता निभाने की अपील की है. मौके पर आदिवासी युवा समन्वय समिति सरायकेला खरसावां के उपाध्यक्ष बिरसा माहली, सचिव राजेश उरांव, कोषाध्यक्ष सुखराम सोय, आदिवासी हो समाज युवा महासभा सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिजुई, प्रखंड अध्यक्ष टाटा चातर, विशु रघु, आदिवासी उरांव सरना समिति जिलिगदाह के राजकिशोर उरांव,सनातन सोय,दिपक बोयपाई,‌श्याम हाईबुरु, साहु हाईबुरु आदि मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *