Newsझारखण्डसरायकेला

कुचाई में कांग्रेसीयों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, गुरूजी के अधूरे सपने को पूरा करने का लिया संकल्प 

 

 

कुचाई/Dilip Mahato :- शुक्रवार को कुचाई कांग्रेस प्रखंड कमेटी की ओर से सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा की अध्यक्षता में झारखंड के प्रेरणा स्रोत झारखंड राज्य के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले ट्राइबल टाइगर दिसुम गुरु स्व शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वही बारी बारी से पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने कहा जिस तरह शिबू सोरेन ने झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए किया है उसी के नक्शे कदम पर चल कर हमें भी झारखंड राज्य को देश का नम्बर एक राज्य बनाने की आवश्यकता है जो राज्य का सपना गुरु जी ने देखा था उसे पुरा करना हम सभी का कर्तव्य है और हम मिल कर उनके सपनों को साकार करने की जरूरत है.मौके पर प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा, हीरालाल सरदार, सुमित महतो, माधव महतो, दुबराज महतो, बागुन सोय, संजय हेब्रम, चंद्र मुंडा, केराई मुंडा एवं भोला तांती आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *