Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार को महिलाओं ने पहनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का संदेश  

 

राजनगर, संवाददाता: भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार को स्थानीय सामाजिक संगठन की महिलाओं ने राखी पहनाकर अपना आशीर्वाद और सुरक्षा का वचन दिया। यह कार्यक्रम थाना परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ राखी बांधी और मिठाई का भी आदान-प्रदान किया।

 

इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन और समाज के बीच भाईचारे का यह प्रतीक संबंध मजबूत होता है। थाना प्रभारी चंचल कुमार ने महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सदैव समाज की सुरक्षा एवं सहयोग में तत्पर रहेंगे।

इस तरह के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और तालमेल बढ़ता है, जो सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने में सहायक होता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *